Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

एनएफएसए परिवार 10 जनवरी तक जनआधार कार्ड में जुडवाएं नाम

जिले में खाद्य सुरक्षा परिवारों के 31909 सदस्य विभिन्न सुविधाओं से वंचित हो सकते है क्योंकि इन लोगों ने जन आधार नामांकन नहीं करवाया है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक सतीश कुमार सहारिया ने बताया कि अभियान को पूरा करने के लिए विभाग द्वारा अभियान के रूप में पिछले जुलाई माह से अक्टूबर माह तक चार चरणों में जिलें में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी एक्ट (एनएफएसए) राशन कार्डधारी परिवारों के सदस्यों की जन आधार से मैपिंग की गई।

 

NFSA families should get their names added in Jan Aadhar card by January 10

 

 

अभियान में 87798 लक्षित परिवारों की जन आधार से मैपिंग हो गई है। सहारिया ने बताया की वर्तमान में जिले में कुल 373429 एनएफएसए लाभांवित परिवार एवं कुल 1349603 सदस्य है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली व अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवश्यक है कि एनएफएसए लाभांवित परिवारों के समस्त सदस्यों के जन आधार नामांकन हों। उन्होंनें बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त सुची के अनुसार 45148 ऐसे एनएफएसए परिवारों के सदस्य है जिनका राशन कार्ड में तो नाम है लेकिन जन आधार में नामांकन नहीं हुआ है। इनमें से 13239 सदस्यों का जन आधार नामांकन कर मैपिंग कर दी हैं, किन्तु 31909 सदस्य अभी भी शेष है जिनका नामांकन नहीं हुआ है।

 

 

सहारिया ने बताया कि नामांकन से वंचित रहे सदस्य अपना जन आधार नामांकन निकटतम ई-मित्र पर जाकर नि:शुल्क करवा सकते है। आने वाले समय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ जन आधार से मिलेंगे तथा एनएफएसए परिवारों के जन आधार कार्ड में सदस्य संख्या के आधार पर राशन मिलेगा। लिहाजा जिनका जन आधार कार्ड में नाम नहीं है वे दिनांक 10 जनवरी, 2022 से पहले अपना नाम जन आधार में जुड़वा लें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !