भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा विधानसभा मतदाता सूचियों का अर्हता 1 जनवरी, 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी, 2024 को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने पुनरीक्षण अवधि के दौरान 20 जनवरी, 2024 को ग्राम सभाओं में बैठके आयोजित कर बूथ लेवल अधिकारियों को संबंधित भाग की मतदाता सूचियों का पठन कर पंजीकरण एवं संशोधन संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने लोकसभा आम चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी पात्र व्यक्तियों का मतदाता सूची में पंजीकरण, मतदाता सूची को साफ सुथरा एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए है। इस संबंध में उन्होंने ग्राम सभा की बैठके सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित 20 जनवरी, 2024 को सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा के व्यवस्थित आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया