भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पैनी नजर रखने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर (सूक्ष्म प्रेक्षकों) की नियुक्ति की है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सवाई माधोपुर एवं खण्डार परिमल सिंह, गंगापुर सिटी की रूही खान, बामनवास की विजया कृष्णन, जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला की उपस्थिति में आज गुरूवार को एनआईसी के वीसी रूम में सूक्ष्म प्रेक्षकों का अंतिम रेण्डमाईजेशन हुआ।

वरिष्ठ निदेशक आईटी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के 36 संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए 36 क्रियाशील, 12 रिजर्व, बामनवास में 14 संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए 14 क्रियाशील एवं 12 रिजर्व, सवाई माधोपुर में 27 संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए 27 क्रियाशील एवं 12 रिजर्व तथा खण्डार में 20 संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए 20 क्रियाशील एवं 12 रिजर्व सुक्ष्म प्रेक्षकों का अंतिम रेण्डमाईजेशन किया गया।
इस प्रकार 97 संवदेनशील मतदान केन्द्रों के लिए 97 क्रियाशील, 48 आरक्षित सहित कुल 145 सुक्ष्म प्रेक्षकों का अंतिम रेण्डमाईजेशन किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया