आकाशीय बिजली गिरने से मृतक के आश्रित को चार लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

आकाशीय बिजली गिरने से गत दिवस चांदनोली गांव की सुगना देवी पत्नी मीठालाल मीना की मृत्यु हो गई थी। उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार मलारना डूंगर की रिपोर्ट के आधार पर मृतक के उत्तराधिकारी मीठालाल मीना को एसडीआरएफ/एनडीआरएफ के अंतर्गत 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति आदेश कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा जारी किए गए है। आर्थिक सहायता राशि में 75 प्रतिशत केन्द्र सहायता एवं 25 प्रतिशत स्टेट फंड से स्वीकृत किए गए है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया