Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कुस्तला-सूरवाल बाईपास की अवाप्त भूमि अवार्ड के लिए ग्रामवार लगेंगे कैंप

कुस्तला-सूरवाल बाईपास निर्माण के लिए जिन खातेदारों की भूमि अवाप्त की गई है, उन्हें अवार्ड राशि का आवेदन पत्र जमा करवाने के लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी के कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है, अब भूमि अवाप्ति अधिकारी अपनी टीम के साथ इन काश्तकारों के पास पहुंचेगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने के लिए कुस्तला में 17 जुलाई, गंभीरा में 18 जुलाई, धमूणखुर्द में 22 जुलाई, खेडलीकलां में 23, करेला में 24, घुडासी में 25, खिदरपुर में 26, ठींगला में 27, आटूणकलां में 28, पचीपल्या में 29, मथुरापुर में 30, गोठडा में 31 जुलाई और सूरवाल में 1 अगस्त को कैम्प लगेंगे। कैम्प में पटवारी, गिरदावर और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। संबंधित खातेदार को बैंक पास बुक की प्रतिलिपि, नवीनतम जमाबंदी की नकल एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा।

Village wise camps will be organized for the award of unclaimed land of Kustala-Surwal bypass

मौके पर ही शपथ पत्र का प्रारूप मिलेगा जिसे भी भर कर देना है। कलेक्टर ने बताया कि 14 किमी 900 मीटर लम्बे इस बाईपास में एक-एक आरओबी और मेजर ब्रिज का भी निर्माण होगा। इसके निर्माण से संबंधित 13 गांवों में ढाबा,  ऑटो वर्क शॉप, पेट्रोल पम्प व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से अर्थवयवस्था को गति मिलेगी। अवाप्त की गई भूमि में कुल 420 खसरे हैं, 274 हितधारी हैं जिनके लगभग 1400 अवार्ड हैं। कुल अवार्ड राशि 32.14 करोड रूपये में से 43 लाख रूपए की राशि वितरित हो चुकी है। बैठक में भूमि अवाप्ति अधिकारी व सवाईमाधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता आर डी मीणा व सहायक अभियंता मनोज, रिडकोर के वरिष्ठ प्रबंधक एस के सिंघल व सहायक प्रबंधक महेन्द्र सिंह और एएलडीएम पुष्पा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !