Saturday , 5 September 2026
Breaking News

इलेक्ट्रोनिक व्हील चेयर क्रय करने पर मिलेगी 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता

सवाई माधोपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विशेष योग्यजनों के जीवन को सरल सुखद बनाने के लिए मांसपेशीय दुर्विकास से पीड़ित विशेष योग्यजनों को व्हीलचेयर क्रय के लिए एक लाख रुपए तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक मीना आर्य ने बताया कि इसके लिए मांसपेशीय दुर्विकास से पीड़ित विशेष योग्यजन 20 फरवरी तक आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कार्यालय में कर सकते हैं।

 

Financial assistance of Rs 1 lakh will be available on purchasing electronic wheel chair.

 

 

योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची चयन समिति के अनुशंषा सहित 21 फरवरी, 2025 तक निदेशालय का भिजवाई जाएगी। योजना के संबंध में आवेदन पत्र एवं आवश्यक दिशा निर्देश जिला कार्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सवाई माधोपुर से प्राप्त किए जा सकते है।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य के हर आयु के मूल निवासी किसी भी प्रकार के मांसपेशीय दुर्विकास से ग्रसित विशिष्ठ विकलांगता पीला अथवा नीला दिव्यांग प्रमाण पत्र धारक विशेष योग्यजन को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवायी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आय और आयु की सीमा नहीं होगी। आवेदन के प्रमाण पत्र जांच में सही पाए जाने पर विशेष योग्यजन को नियमानुसार व्हीलचेयर मिल सकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !