राजीव गांधी कृषक साथी योजनान्तर्गत कृषि कार्य के दौरान सूरवाल निवासी किसान गोर्धन मीणा की मृत्यू हो जाने पर उसके पिता श्योजी राम मीणा को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई।

कृषि उपज मण्डी सवाई माधोपुर सचिव भगवान सहाय जाटवा ने बताया कि इस अवसर पर विधायक दानिश अबरार ने 2 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक पीड़ित किसान श्योजीराम मीणा को सौंपा। गोर्धन मीणा की गत वर्ष खेत में बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई थी।
इसी प्रकार रामपाली मीना का अंगूठा कट जाने पर पाँच हजार रूपये चैक प्रदान किया। उन्होने बताया कि संवेदनशील सरकार कृषकों के हित के प्रति जागरूक है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया