Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वित्तीय साक्षरता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2021 का उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर के क्षेत्रीय निदेशक अरुण कुमार सिंह द्वारा वर्चुअल मोड़ में आयोजित कार्यक्रम में किया। जिसमें राजस्थान सरकार के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा नाबार्ड एस.एल.बी.सी. कन्वीनर राजस्थान के सभी वाणिज्य बैंक आदि के अधिकारी शामिल हुए। अरुण कुमार सिंह ने अर्थव्यवस्था की संवृद्धि के लिए उत्पादन क्षेत्रों में ऋण प्रवाह की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बैंकिंग प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है। उन्होंने राजस्थान में कार्यरत सभी वाणिज्यिक बैंकों से राजस्थान की जनता में वित्तीय साक्षरता संदेशों को प्रसारित करने का आग्रह किया।

Financial Literacy Week started in sawai Madhopur

भारजीय रिवर्ज बैंक द्वारा वर्ष 2016 से हर वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह (एफ.एल.डब्ल्यू) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर में किसी विशेष विषय पर वित्तीय साक्षरता के संदेशों का प्रचार किया जाता है। गत वर्षों तक वित्तीय साक्षरता उपभोक्ता संरक्षण किसानों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एम.एस.एम.ई.एस.) के मुद्दों पर आधारित थे। इस वर्ष के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का विषय ऋण अनुशासन और औपचारिक संस्थाओं से ऋण है जो कि वित्तीय शिक्षा के लिए राष्ट्रीय कार्यनीति (एन.एस.एफ.ई. 2020-2025) के उद्देश्यों में से एक है। वित्तीय साक्षरता सप्ताह अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच, समय पर ऋण चुकाती है और क्रेडिट स्कोर, केवल औपचारिक संस्थानों से उधार लेना और जिम्मेदारीपूर्ण उधार जैसे विषयों के बारे में जागरूकता और रूचि पैदा करना है, ताकि वे भारत के त्वरित एवं समग्र विकास में अपना योगदान दे सके। साथ ही क्रेडिट के प्रवाह में सुधार, पारदर्शिता में सुधार और क्रेडिट अनुशासन में सुधार लाया जा सके। वित्तीय साक्षरता सप्ताह की गतिविधियों के रूप में सभी बैंक आरबीआई द्वारा विकसित किए गए वित्तीय साक्षरता संदेश वाले पोस्टर्स को अपनी वेबसाइट, एटीएम और शाखाओं में लगाए हुए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड में प्रदर्शित करेंगे। आरबीआई द्वारा जनता में जागरूकता पैदा करने हेतु इस माह एक केन्द्रीय जन प्रचार अभियायन चलाया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !