कस्बे के मुख्य बाजार स्थित कुलवाल जनरल स्टोर में आग लगने से दुकान व गोदाम में रखा स्टेशनरी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार शिवाड़ निवासी कुलवाल जनरल स्टोर के मालिक कन्हैया गुप्ता ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना देर रात को पड़ौसी द्वारा मिलने पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश की लेकिन 75 प्रतिशत से अधिक सामान जल कर राख हो गया था।

चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि दुकान मालिक कन्हैया गुप्ता द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ दुकान में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिस पर जाँच की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया