कोटा: कोटा शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में एक केमिकल की फैक्ट्री में शनिवार देर रात को आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ मिनट में ही आग केमिकल से भरे ड्रमों में फैल गई और आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने फैक्ट्री सुपरवाइजर और अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचने मिलने पर कुछ देर में ही अग्निशमन की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया।
अग्निशमन मुख्य अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद मित्तल पिगमेंट फैक्ट्री से सूचना मिली थी कि शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लगी है। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी रवाना की, तब तक आग काफी ज्यादा लग चुकी थी। आग आस-पास की फैक्ट्रियों और क्षेत्रों में फैलने का खतरा बन गया था। इस पर चार दमकल को और भेजा गया।
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने कि आग की गंभीरता को देखते हुए दमकलों के साथ केमिकल फोम भेजना पड़ा। केमिकल फोम और पानी से आग पर नियंत्रण पाया गया। आग लगने से फैक्ट्री में भारी नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
