जिले के खण्डार उपखंड की ग्राम पंचायत पाली के हरिपुरा गाँव मे शम्भू दयाल शर्मा के अमरूद के बगीचे के ऊपर से 11 हजार केवी बिजली की लाइन गुजर रही है। जिनके तार ढीले होने के कारण अमरूद के पेड़ों पर भी छू जाते है। जीतू पंडित ने बताया कि बुधवार को शाम को 4 बजे अचानक से तार भिड़ने से पेड़ों ने आग पकड़ ली। इससे पीड़ित के अमरूद के पेड़ जल गए। आग के ज्यादा फैलने से पहले ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया।

पीड़ित ने बताया कि 11 हजार केवी की लाइन को पेड़ों के ऊपर से हटवाने के लिए बिजली ऑफिस में शिकायत की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। तार बहुत ज्यादा ढीले होने के कारण आये दिन ही ऐसी घटना होती रहती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया