रिवाली गांव में युवक पर फायरिंग का मामला, पुलिस ने आरोपी को महज 24 घंटे में किया गिरफ्तार

बामनवास के रिवाली गांव में संविदा पर लगे विद्युतकर्मी पर फायरिंग करने का मामला, फायरिंग के आरोपी महेंद्र गुर्जर को बामनवास थाना पुलिस ने महज 24 घंटे में किया गिरफ्तार, पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को रिवाली के जंगलों से किया गिरफ्तार, फायरिंग में घायल हुए मुनिराज मीणा का जयपुर अस्पताल में चल रहा इलाज, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने गठित की थी विशेष टीम, डीएसपी तेजकुमार पाठक के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आपसी कहासुनी के चलते कल मुनिराज पर हुई थी फायरिंग, एक दूसरे का बॉस बनने की चक्कर मे दोनों के बीच थी रंजिश, वहीं कई दिनों से एक दूसरे पर फायरिंग का प्लान बनाने की बात आ रही है सामने, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ एवं हथियार बरामदगी में जुटी बामनवास पुलिस।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया