नगर पालिका सवाई माधोपुर के प्रथम पूर्व चेयरमेन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मेघराज टटवाल का 99 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। उनको रविवार शाम रामद्वारा मोक्षधाम पर अंतिम विदाई दी गई। टटवाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। परिजनों के अनुसार पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे टटवाल के तीये की रस्म 23 मई मंगलवार को प्रातः रखी गई है।

टटवाल के निधन पर जिला कांग्रेस के इन्दिरा काॅलोनी स्थित कार्यालय पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रंद्धाजलि अर्पित की। उनके निधन पर जिला कांग्रेस के महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा हमारे मध्य से कांग्रेस का एक स्तम्भ चला गया। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया