Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सघन मिशन इंद्रधनुष 4 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण हुआ शुरू

बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगाए जाएंगे टीके

 

किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित रहे 0 से 2 वर्ष तक के नन्हें-मुन्नों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सोमवार से सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान उन्हीं बच्चों को शामिल किया गया हैं, जो नियमित टीकाकरण से किसी भी कारणवश वंचित रह गये हैं ऐसे बच्चों का हैड काउंट सर्वे करवाकर उनकी सूची तैयार कर उनका टीकाकरण शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान का प्रथम चरण 7 फरवरी से शुरू हो चुका है। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकृत किया जाएगा। इसके बाद अभियान का दूसरा चरण 7 मार्च व तीसरा चरण 4 अप्रैल से संचालित किया जाएगा। अभियान की मॉनिटरिंग को लेकर जिला स्तर से दल बना दिए गए है।

 

first phase of Intensified Mission Indradhanush 4 vaccination campaign started in sawai madhopur

 

ऐसे स्थान जहां बच्चों के टीकाकरण से वंचित रहने की आशंका ज्यादा है जैसे कच्ची बस्तियां, ईट भट्टे, दूरस्थ ढाणियां, घुमंतू जाति के लोग, ऐसे उप स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र जहां एएनएम का पद खाली हो आदि, वहां विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

बीमारियों से बचाने के लिए लगाए जा रहे हैं टीके

 

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 टीकाकरण अभियान के दौरान 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए बीसीजी, पोलियो, हेपेटाइटस बी, पेंटावेलेंट, एफआईपीवी, आरवीवी, पीसीवी तथा एमआर के टीके लगाए जाएंगे। इसी प्रकार नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टीडी-1, टीडी-2 व बुस्टर टीडी के टीके लगाए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !