खंडार थाना पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मदन मोहन उर्फ मन्नु पुत्र प्रहलाद निवासी चैपनी मोहल्ला खण्डार और लखपत उर्फ काडा पुत्र प्रभुलाल निवासी कुशलपुर थाना खण्डार को गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार वजीरपुर थाना पुलिस शांति भंग के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी गंगाराम पुत्र रामकिशन निवासी किशोरपुर, श्रीराम पुत्र जैहरया निवासी किशोरपुर, गोपाल पुत्र देवकिशन निवासी किशोरपुर थाना वजीरपुर को शांति भंग करने के आरोपी गिरफ्तार किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया