सवाई माधोपुर जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी है। अभियान के तहत सर्वाइ माधोपुर जिले से अलग – अलग मामलों में पुलिस द्वारा 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया की हर्ष उर्फ आर्यन पुत्र रामावतार निवासी नीम चौकी शहर सवाई माधोपुर, राजेन्द्र पुत्र दुर्गालाल निवासी खैरदा, अजय उर्फ सन्नी पुत्र दिलीप निवासी घोषी मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर, मनोज कुमार पुत्र सोन्या निवासी अड़ूदा बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार ध्वनि प्रदूषण करते हुए जीतेन्द्र उर्फ बबलू पुत्र जनक सिंह गुर्जर निवासी चांदनगांव थाना महावीर जी जिला करौली को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया