खण्डार क्षेत्र के छाण कस्बे में स्थित देवनारायण मन्दिर पर परिसर में बिजली के तार झूल रहे थे। आगामी 28 जनवरी को देवनारायण मन्दिर परिसर में आयोजित होने वाले देवनारायण जयंती एवं गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह को देखते हुऐ किसी अनहोनी से बचने के लिए कार्यक्रम संयोजक रूपसिंह गुर्जर ने गुरुवार को पत्र लिखकर कनिष्ठ अभियंता इशिका अग्रवाल को समस्या से अवगत करवाते हुए समस्या समाधान की मांग की।

गुर्जर ने बताया कि इस पर कनिष्ठ अभियंता इशिका अग्रवाल ने शीघ्र ही पोल गढ़वाकर समस्या का समाधान करवा दिया। जिस पर गुर्जर ने उनका आभार जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया