कोरोना वायरस (कोविड-19) के तहत संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने लोगो से अपने घरों से बाहर नहीं आने की अपील की है। कलेक्टर के निर्देशानुसार किराना व्यापारियों द्वारा डोर-टू-डोर सप्लाई की जायेगी। आपूर्ति के दौरान मेडिकल एडवाईजरी एवं सोशियल डिस्टेन्स के तहत 2 मीटर की दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि डोर-टू-डोर सप्लाई के लिए व्यापारी अपने मोबाईल नम्बर सोशल मीडिया (वाट्सऐप) व समाचार पत्रों में अधिकाधिक प्रसारित करेंगे।

जिला रसद अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल ने बताया कि उपभोक्ता बिंदल स्टोर मैन मार्केट गंगापुर सिटी 7891737290, गृह आपूर्ति स्टोर गंगापुर सिटी 9414562910, शंकर किराना स्टोर हॉस्पिटल रोड गंगापुर सिटी 9413814675, नंद किशोर पूरणचंद नसियां कॉलोनी गंगापुर सिटी 9667463300, मिश्रीलाल चौथीलाल कचहरी रोड गंगापुर सिटी 9414456847, गोपाल भाई स्लेट गंगापुर सिटी 9414032036, जय अम्बे किराना स्टोर हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर 8104666568, आस्था उपभोक्ता भण्डार प्रो. देवेन्द्र कुमार जैमिनी बजरिया 6377161950 एवं सारीन किराना स्टोर प्रो. इरफान आलनपुर 9928588297 से किराना की सामग्री मोबाइल पर आर्डर देकर होम डिलीवरी प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा उपभोक्ता भण्डार की 5 मोबाइल वेन भी मोहल्लों में पहुंचकर सामग्री की आपूर्ति कर रही है। जिसमें 3 सवाई माधोपुर एवं 2 गंगापुर सिटी में चल रही है, जिनके द्वारा होम डिलेवरी की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया