कोरोना महामारी से बचाव को लेकर किए गए लाॅकडाउन के चलते परेशानी का सामना कर रही विधवा महिलाओं सहित निर्धन परिवारों को समाजसेवी रमेश पहाडिया द्वारा आज रसद सामग्री का वितरण किया गया। पहाडिया ने बताया कि खैरदा क्षेत्र में अधिकांश मजदूर वर्ग निवास करता है।

इस महामारी के समय कोई गरीब भूखा नहीं रहे, इसके लिए उन्हें रसद सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए बंमोरी, शिव काॅलोनी, अशोक नगर, लवकुश काॅलोनी में विधवा महिलाओं सहित निर्धन परिवारों को चिन्हित किया गया। इसके बाद उन्हें 5 किलो आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले व तेल सहित सभी सामग्री का एक-एक किट बनाकर वितरित किए गए। इस दौरान रसद सामग्री वितरण में कुद्दुस खान, बाबू लाल चोहला, धारा सिंह बैरवा, धनराज गुर्जर, मुकेश बैरवा, शमशेर, मुकेश माली आदि ने सहयोग किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया