पूर्व संसदीय सचिव गोठवाल के नेतृत्व में निजि कार्यालय सवाई माधोपुर में अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन के लगभग 500 पैकेट वितरित किये गये।
गोठवाल ने बताया कि कोरोना के संकट की घड़ी में मानवीयता और इश्वर द्वारा प्रदत समर्थता के आधार पर हम सभी का कर्तव्य है कि कोई भी गरीब और असहाय भूखा नहीं सोये और उसे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कम से कम 100 रुपये आवश्यक रूप से प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करवाने की अपील की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया