Sunday , 8 March 2026
Breaking News

खाद्य सुरक्षा दल ने खैरदा में दुकानों का निरीक्षण कर लिए नमूने

सवाई माधोपुर: शादियों के सीजन में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश भर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार निगरानी और कार्यवाही की जा रही है। जिससे खाद्य सामग्री विक्रेता मिलावटी सामग्री नहीं बेच सकें। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे व अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पंकज ओझा के निर्देश पर जिले मव कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है।

 

 

Food safety team inspected shops and took samples in sawai madhopur

 

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि सवाई माधोपुर मे शादियों के सीजन को देखते हुए शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लगातार सवाई माधोपुर के शहरी व ग्रामीण इलाकों में सघन कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा खेरदा क्षेत्र स्थित कोटा कचोरी एंड स्वीट्स से बेसन, मिर्च पाउडर, आयोडाइज्ड नमक, मैदा व दही के नमूने, खैरदा स्थित राधे स्वीट से मिल्क केक, मिर्च पाउडर, हल्दी, मैदा, आटा के नमूने लिए तथा संस्थान का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखने के दिशा निर्देश प्रदान किए है।

 

 

 

 

इसके साथ देव किराना एंड जनरल स्टोर से कच्ची घानी सरसो तेल, मूंगफली तेल, बेसन, सूजी के नमूने खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम के अंतर्गत लिए गए। सभी नमूनों को प्रयोगशाला जाँच हेतु जयपुर खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया जहाँ से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरिक्षण किये गये सभी प्रतिष्ठानों को साफ सफाई रखने को पांबद किया, फूड लाइसेंस प्रदर्शित करने की हिदायत दी एंव ताजा मिठाईयों का विक्रय करने एंव मिठाईयों में कलर का उपयोग सिमित मात्रा में करने के लिए पांबद किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !