राजस्थानअधिनस्थ वन कर्मचारी संघ एवं राजस्थान वर्कचार्ज श्रमिक संघ जिला शाखा सवाई माधोपुर की संयुक्त बैठक नर्सरी केम्पस आलनपुर में आयोजित की गई।

राजस्थान अधिनस्थ वन कर्मचारी संघ जयपुर के प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सिंह जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में वन कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के फिक्सेशन करने, एरियर भुगतान समय पर करने व कर्मचारियों की फील्ड संबंधी समस्याओं से राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण के डीएफओ को अवगत करवाने संबंधी चर्चा हुई।
बैठक के बाद कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभ्यारण के डीएफओ रामबाबु भारद्वाज का माल्यार्पण कर व साफा बंधाकर स्वागत किया तथा अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
इस दौरान भरतलाल, अशोक भारद्वाज, दिलीप सिंह, मुकेश, बत्तीलाल, आरती, सीमा, ऋषिकेश, भंवर सैनी, बालकृष्ण सैनी, मनोज, सतवीर, शिवराज, पुरनमल, शंकर सहित अन्य कई वन कर्मचारी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया