नव निर्मित जिले गंगापुर सिटी के बामनवास उपखण्ड के पट्टीकलां में दिनदहाड़े तीन युवकों द्वारा एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शिव मंदिर पर जलाभिषेक के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष 23 वर्षीय रूकमकेश पर हमला किया गया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर बामनवास पुलिस भी मौके पर पहुंची बताई।

लेकिन पुलिस ने इस घटना की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है। बामनवास के पट्टीकला में छात्र नेता की हत्या का मामले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया। लोग बामनवास के बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गये। इस दौरान प्रशासन और पुलिस अधिकारी समझाइश कर रहे थे। स्थानीय लोग फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे है।
यह भी पढ़ें:- #BreakingNews #SawaiMadhopur “दिनदहाड़े पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर की हत्या”
दिनदहाड़े पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर की हत्या
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया