Sunday , 8 March 2026
Breaking News

गंगापुर में मिले आज 3 कोरोना पॉजिटिव

जिले के गंगापुर सिटी से आज बुधवार को 3 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। गंगापुर सिटी पुरानी मूर्ति मोहल्ला से 2 तथा एक व्यक्ति महूकलां से कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके साथ ही अब तक गंगापुर में कोरोना मरीजों की संख्या 51 पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूर्ति मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय युवक व 43 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं महूकलां से 25 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। अब जिले में 66 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। खुशी की बात यह है कि इनमें से 32 कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं।

Found 3 Corona positive today Gangapur City Sawai madhopur
कोरोना के प्रति प्रशासन की ओर से जिले की सम्पूर्ण जनता को सावधानी बरतते हुए सरकारी गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया गया है। सम्पूर्ण जिले में कोरोना का खोफ बढ़ता जा रहा है। गंगापुर शहर के लोग कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से डरे हुए हैं। शहर में बढ़ती हुई कोरोना पॉजिटिव की संख्या को देखते हुए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर शहर का दौरा कर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सरकारी एडवाइजरी का पालन कर सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। साथ ही शहर के व्यापारीक संगठनों के पदाधिकारियों, प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !