Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

सांसद जौनापुरिया ने ली जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी (दिशा) समिति की बैठक

शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से हो: जौनापुरिया

 

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। सांसद ने जिले में चल रहे विकास कार्यों के शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में उनके कर कमलों द्वारा करवाने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च से होने वाले साईकिल, लेपटॉप, पट्टा वितरण सहित अन्य राजकीय समारोह एवं कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना को वर्षा के दौरान होने वाली मौसमी बीमारियों के संबंध में निःशुल्क दवा, जांच की राजकीय अस्पतालों में प्रर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

उन्होंने राजकीय जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा सभी सब सेन्टरों पर साफ-सफाई की प्रर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। सांसद ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत खाद्य सामग्री मे मिलावट करने वाले मिलावट खोरों एवं नकली तेल घी बेचने वालों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए है। उन्होंने जिम सेन्टरों पर बॉड़ी बनाने के नाम पर युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे शक्तिवर्धन दवाओं, पाउडरों एवं इन्जेक्शनों की जांच करवाने के निर्देश फूड इंस्पेक्टर को प्रदान किए।

 

 

उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं में फैल रही स्मैक के नशे की लत के कारण परिवार तबाहा होने का खतरा है इस पर आवश्यक कार्यवाही समय रहते की जाए ताकि जिले के युवाओं को नशे की लत के चुंगल से निकाला जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं में निर्मित उन सड़कों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश एसई पीडब्ल्यूडी को दिए है जो अभी गरन्टी परियड में चल रही है और क्षतिग्रस्त हो गई है ताकि उनकी मरम्मत का कार्य संबंधित ठेकेदारों से बिना किसी अतिरिक्त खर्च के करवाया जा सके।

 

Foundation stone-launching program should be done by the lotus of public representatives-Jaunapuria

 

उन्होंने सड़कों के किनारे उग रहे विलायती बबूल के पेड़ो को कटवाकर उनकी जगह छायादार पौधे लगाने के निर्देश प्रदान किए है। सांसद ने सभी जिलेवासियों को बिना किसी भेदभाव के पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता सीताराम मीना को दिए। सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभ उठाने वाले अपात्र व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फार्म पौण्ड सहित कृषि विभाग की अन्य योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी उन्होंने दिए है ताकि जिले के अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। उन्होंने इसके अतिरिक्त शहर के नालों की पूर्ण सफाई करवाने के निर्देश भी नगर परिषद आयुक्त को प्रदान किए है ताकि शहर में कही पर भी वर्षा जल भराव की समस्या के कारण आमजन को परेशानी न हो।

 

उन्होंने इसके अतिरिक्त शिक्षा, आरयूआईडीपी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, वाटरशेड आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा भी की। बैठक में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, अजमेर मण्डल रेल प्रबंधक कोटा राघवेन्द्र सारस्वत, अधीक्षण अभियन्ता जेवीवीएनएल रामखिलाड़ी मीना, उप निदेशक कृषि रामराज मीना सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !