Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगी का प्रयास, पुलिस ने 6 लोगों को लाखों की ठगी होने से बचाया

मेवात क्षेत्र में ठगी के नए-नए तरीके इजाद किए जा रहे हैं अब मेवात क्षेत्र में पैसा दोगुना करने के नाम पर भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाने का कारोबार चल रहा है। जयपुर के 6 लोगों को ठगी का शिकार होने से कामां थाना पुलिस ने बचाने में सफलता हासिल की है। कामां थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भरतपुर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह तथा डीएसपी प्रदीप यादव के विशेष निर्देशन के चलते थाना पुलिस की अलग-अलग टीम बनी हुई हैं जिसके अंतर्गत कांस्टेबल वारिश को मुखबिर से सूचना मिली कि जयपुर नंबर की गाड़ी घूम रही है जिसमें 6 व्यक्ति सवार हैं जो पैसा दोगुना कराने कामां आ रहे हैं।

 

Fraud attempt in the name of doubling the money

 

जिसके बाद कामां थाने के सामने पुलिस ने नाकाबंदी कर दी नाकाबंदी के दौरान गाड़ी को रोक लिया जिसमें मोहम्मद सगीर पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी क्रश्ण गंन्ज बाग थाना भोपालगन्ज जिला सागर मध्य प्रदेश, जयमशी पुत्र प्रेमदास निवासी एफ 3 ब्लॉक चौहान बिल्डिंग मनोरमा कॉलोनी, मोहम्मद साबिर पुत्र मोहम्मद वारिश निवासी मोमिनपुरा कम्पोदर का बगीचा तुलसी नगरबाड, दीपक सोनी पुत्र रामसहाय सोनी निवासी बमोरी डूंगर निवासियों जिला सागर एमपी हाल निवासी जयपुर नवी रसूल पुत्र शफीक अहमद निवासी रोथरिया थाना महुआ जिला दौसा हनीफ पुत्र वजीर निवासी लूथरिया महुआ दौसा हाल निवासी जयपुर गाड़ी में सवार थे। गाड़ी को रोककर सभी व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी का कार्य करते हैं और कामां क्षेत्र में पैसा दोगुना करने के नाम पर उन्हें बुलाया गया है एटीएम से नगद पैसे निकालकर ले जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनसे समझाइश कर सभी लोगों को ठगी का शिकार होने से बचा लिया तथा ठग बदमाशों की तलाश में जुट गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !