Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ओवरलोड के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नौ गाड़ियां पकड़ी

कामां क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहन संचालन की शिकायतों पर कामां थाना पुलिस ने मंगलवार रात्रि को अलग-अलग टीम बनाकर कार्यवाही करते हुए नौ ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा है। इस दौरान परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग को सूचना देकर कार्यवाही की जा रही है वहीं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के चलते ट्रक चालकों ने अपना रास्ता ही बदल दिया है। कामां थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि कामां थाना क्षेत्र में ओवरलोड संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए भरतपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव एवं भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने निर्देश दिए थे।

 

मंगलवार रात्रि को कामां थाने के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह सहित पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीम बनाकर नाकाबंदी कर नौ ओवरलोड खनन सामग्री से भरे ट्रकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कार्यवाही को लेकर ओवरलोड संचालकों में हड़कंप मच गया है और ओवरलोड संचालकों ने अपना रास्ता ही बदल दिया है अब वह पहाड़ी से खनन सामग्री लेकर अन्य रास्तों से निकल रहे हैं। कामां थाना पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

 

Nine vehicles caught while taking action against overload in bharatpur

 

परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग को भी सूचना दे दी गई है। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर मनोज सिंघल ने सभी नौ ट्रकों पर दो लाख 26 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है वहीं खनिज विभाग दस्तावेजों की जांच करने के बाद कार्यवाही करने में जुटा हुआ है। कामां थाने के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यवाही के दौरान ओवरलोड ट्रक संचालकों ने ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर लॉक कर दिया। जिसे लेकर पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी पुलिस को हुई परेशानी के चलते ट्रक चालक आबिद पुत्र इसाक निवासी रसियाका एवं परिचालक नईम पुत्र रुकनुद्दीन निवासी पेमा खेड़ा पुन्हाना को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !