Saturday , 5 September 2026
Breaking News

15 अगस्त से होगा निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरण

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम 15 अगस्त से शुरू होगा। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि यह कार्यक्रम एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन हेतु समितियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समिति में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रसद अधिकारी, सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार एवं कोषाधिकारी रहेंगे।

 

Free Annapurna food packets will be distributed from 15 August in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बताया कि उपखण्ड स्तरीय निगरानी समिति में सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं प्रवर्तन अधिकारी/सम्बंधित निरीक्षक रहेंगे। वहीं ग्राम पंचायत स्तरीय निगरानी समिति में पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य दुकानदार इस समिति से समन्वय रखते हुए उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी उचित मूल्य दुकानदार फूड पैकेट के भण्डारण हेतु सुरक्षित स्थान का चयन करें। उन्होंने निर्देशित किया कि फूड पैकेट में उपलब्ध करवायी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। 15 अगस्त को वृद्ध महिला लाभार्थी द्वारा ही ध्वजारोहण कर योजना का शुभारम्भ किया जाना है।

 

 

 

 

जिला रसद अधिकारी ने ज्ञानचन्द ने बताया कि जिले की 597 उचित मूल्य दुकानों पर उक्त कार्यक्रम उत्सव की तरह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्नपूर्णा फूड पैकेट में प्रत्येक लाभार्थी को 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, 1 लीटर खाद्य तेल 1 किलो आयोडाइज नमक, 100 ग्राम मिर्च पाउडर, 100 ग्राम धनिया पाउडर एवं 50 ग्राम हल्दी पाउडर निःशुल्क वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 2 लाख 15 हजार 132 परिवार है, जिनमें से महंगाई राहत शिविरों मे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट हेतु 2 लाख 2 हजार 757 परिवारों द्वारा पंजीकरण करवाया जा चुका है।

 

 

 

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि उक्त फूड पैकेट का वितरण महंगाई राहत शिविर में पंजीकृत खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा प्राप्त जिन लाभार्थियों का पंजीकरण महंगाई राहत शिविर में नहीं हुआ है वो लाभार्थी अभी भी मंहगाई राहत शिविरों में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। फूड पैकेट का वितरण पोस मशीन से बायोमैट्रिक सत्यापन प्रणाली द्वारा उसी प्रकार किया जाएगा। जैसे खाद्य सुरक्षा योजना के गेहूं का वितरण किया जाता है। अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण हेतु खाद्य तेल एवं शेष खाद्य सामग्री के लिए अलग-अलग 2 बार बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !