सवाई माधोपुर: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां, सवाई माधोपुर में कक्षा 9वीं की 17 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।
अध्यापक मुफीद अली ने जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य कल्याण लाला कोली, सरपंच फरीमन बनो, एसएमसी अध्यक्ष मकसूद खान और वरिष्ठ अध्यापक नबीशेर खान मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
