Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जागरूकता संदेश लिखे कपड़े के कैरीबैग का किया निःशुल्क वितरण

कोरोना जागरूकता अभियान के अन्तिम दिन मंगलवार को सवाई माधोपुर और गंगापुर नगर परिषद ने आमजन को कपड़े के कैरीबैग वितरित किये। इन कैरीबैग पर 2 गज दूरी रखने, सार्वजनिक स्थान पर न थूकने, मास्क लगाकर ही घर से निकलने तथा बार-बार हाथ धोने के संदेश प्रिंट हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार महावीर पार्क के मुख्य द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में एडीएम बीएस पंवार, जिला परिषद सीईओ सुरेश कुमार ने सवाई माधोपुर नगरपरिषद की ओर से उपलब्ध करवाये 500 कैरीबैग आमजन को निःशुल्क वितरित किये।

free delivery cloth carry bags corona awareness message
इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग की ओर से आमजन और अधिकारियों को रोग प्रतिरोधक क्षमतावर्धक काढ़ा पिलाया गया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जागरूकता पोस्टर एवं पैम्पलेट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में पीआरओ सुरेश चन्द्र गुप्ता, नगरपरिषद आयुक्त रविन्द्र यादव, उप निदेशक आयुर्वेद डाॅ. इन्द्र मोहन शर्मा, रूडिप अधिशाषी अभियन्ता हरीश अग्रवाल, सहायक अभियन्ता नीलम कोठारी, नगर परिषद कार्मिक व अन्य लोग उपस्थित रहें।
गंगापुर सिटी में मिनी सचिवालय रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में सभापति संगीता बोहरा, एडीएम नवरतन कोली, एसडीएम विजेन्द्र मीना, आयुक्त आयुक्त दीपक चौहान ने आमजन को कोरोना जागरूकता संदेश प्रिंटेड कपड़े के कैरीबैग निःशुल्क वितरित किये। इस अवसर पर सभापति ने आमजन को बताया कि पाॅलीथिन कैरीबैग का पूर्ण बहिष्कार करें। जागरूकता अभियान आज समाप्त हो रहा है, लेकिन जागरूकता को बनाये रखें, गंगापुर सिटी में कोराना संक्रमण रोकने के लिये मिलकर प्रयास करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !