Sunday , 6 September 2026
Breaking News

नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर हुआ आयोजित

भारत विकास परिषद शाखा हम्मीर सवाई माधोपुर द्वारा नि:शुल्क विशाल नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शाखा सचिव पवन कुमार मित्तल ने बताया की शाखा द्वारा 7 जनवरी को स्वर्गीय रामजीलाल गुप्ता एवं स्वर्गीय गोमती देवी (कुडगांव वालों) की स्मृति में आयोजित किए जाने वाले विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एव लैंस प्रत्यारोपण शिविर में प्रातः 8 बजे आँखों की जांच सौरती बाजार धर्मशाला शहर सवाई माधोपुर पर की गई।

 

 

 

शिविर प्रभारी दिनेश शर्मा एवं महेश गुप्ता ने बताया कि लगभग 800 लोगों की ओपीडी की गई, जिसमें से करीब 372 लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चुना गया। प्रथम दिन लगभग 120 लोगों का जयपुर के अनुभवी और प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा नेत्र चिकित्सा तथा लेंस प्रत्यारोपण सामान्य चिकित्सालय में किया गया। 8 जनवरी को भी ओपीडी में लगभग 252 लेंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन लेंस सहित पूर्णता नि:शुल्क किए गए। कुल मिलाकर शिविर में 372 ऑपरेशन किए गए। मरीजों को धर्मशाला से हॉस्पिटल लाने व ले जाने की एवं उनके आवास व भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा की गई।

 

 

 

Free eye care and lens transplant camp organized in sawai madhopur

 

 

नि:शुल्क नेत्र शिविर तथा लेंस प्रत्यारोपण का उद्घाटन नगर परिषद गंगापुर के सभापति शिवरतन गोयल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भारत विकास परिषद समय-समय पर करवाता है। इससे कई लोगों को लाभ मिलता है। यह एक समाज सेवा का विशेष कार्य है। इस तरह के शिविर हमेशा लगने चाहिए। इसमें भामाशाह को आगे से बढ़ कर एक से एक कार्य करने चाहिए। कोरोना काल के बाद लगने वाली नेत्र चिकित्सा शिविर में आंखों में आंखों के ऑपरेशन कराने के लिए दूरदराज के लोग यहां आए। शिविर में लगभग 800 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।

 

 

 

भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा द्वारा पूर्व में भी इस तरह के कई चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी आंखें बनवाई हैं। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्य के लिए परिषद का कार्यकर्त्ता हमेशा तन मन धन से तैयार रहता है। शिविर में भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा की मातृशक्ति एवं अग्रवाल महिला मंडल हाऊसिंग बोर्ड की कार्यकारिणी ने भी बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया एवं मरीजों की सेवा की। शिविर की सफलता के लिए भारत विकास परिषद हम्मीर के अध्यक्ष विष्णु माथुर ने अपनी पूरी टीम एवं जिन लोगों ने शिविर को सफल बनाया को साधुवाद दिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !