सवाई माधोपुर: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय विजयनगर, चौथ का बरवाड़ा में सोमवार को विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टॉफ द्वारा कुल 124 छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में जर्सी प्रदान की गई। कार्यक्रम में एसएमसी उपाध्यक्ष दीपक चंद्र बैरवा, ग्रामवासी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
स्टाफ में मुकेश कुमार साहू, भोला शंकर वर्मा, प्रशांत शर्मा, ममता मीना, अवधेश शर्मा मीना, जेलिया, एवं मो. अशरफ खान शामिल रहे। इस अवसर पर विद्यालय की दोनों कुक कम हेल्पर को भी जर्सी प्रदान की गई। जर्सी पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। एसएमसी उपाध्यक्ष सहित ग्रामवासियों ने विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
