लॉयंस क्लब रणथंभौर टाइगर सवाई माधोपुर की ओर से मनाए जा रहे सेवा सप्ताह हमदर्द के तीसरे दीन “जुनून निरोगी काया” के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें लॉयन डॉक्टर निशांत जैन, डॉक्टर विश्वास जैन, डॉक्टर संदीप शर्मा व डॉक्टर रिंकू ने लगभग 185 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया।
सेवा सप्ताह प्रभारी लॉयन हनुमान शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में लॉयन अध्यक्ष दीपक खट्टर, आर.के. मित्तल, अखिल गोयल, श्याम सिंघल, मुकेश गर्ग, अशोक गोयल, अभिषेक गोयल, राधामोहन शर्मा, महेश सिंघल, नितिन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने चिकित्सा शिविर में सहयोग किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया