सवाई माधोपुर जिले में लाला ट्रेडर्स के सामने आलनपुर रोड़ स्थित परिसर में जयपुर के सीके बिरला हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहन जैन अपनी परामर्श एवं सर्जरी सेवाएं देंगे। जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहन जैन शनिवार दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक अपनी सेवा देंगे।

शिविर में निम्न बीमारी जैसे हड्डी का कमजोरपन, कमर एवं जोड़ों में दर्द, फैक्चर का इलाज, गठिया बाय, लिगमन्ट का टूटना, एड़ी में दर्द, कंधों में दर्द, कुल्हा और घुटना बदलना, साइटिका, पैरालाइसिस जैसे आदि रोगों पर अपनी परामर्श सेवाएं देंगे एवं उचित सर्जरी भी की जाएगी। राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर के डॉ. गणपत लाल वर्मा ने बताया कि अब सभी मरीजों के कैशलेस योजनाओं के तहत नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है।
जिसमें चिरंजीवी योजना, आयुष्मान भारत, राजस्थान सरकार स्वास्थ्य बीमा योजना (RGHS), कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) एवं सभी हैल्थ इंश्योरेंस कंपनी योजनाओं के दौरान नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। आप रजिस्ट्रेशन के लिए 8949228635 पर संपर्क कर सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया