Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नेतराम मीणा पीपलवाडा ने 11वीं बार एसडीपी डोनेट करके बचाई युवक की जान

सवाई माधोपुर जिले में कार्यरत रक्तदाता समूह में अग्रणी नो मोर पेन ग्रुप द्वारा लोगों की दिन-रात मदद के लिए आगे आ रहा है। वर्तमान समय में ब्लड बैंक में ब्लड की बहुत कमी है। इस दौरान कई जिंदगियों को बचाने का कार्य नो मोर पेन ग्रुप सवाई माधोपुर कर रहा है। कोटा निवासी एक युवक नरेंद्र कई दिनों से एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर में भर्ती रहा। नरेन्द्र के परिजनों ने जब मरीज की जांच करवाई तो जांच में डेंगू होना पाया गया। मरीज की प्लेटलेट्स मात्र दस हजार रह गई।

 

Netram Meena saved the life of a young man by donating SDP for the 11th time in jaipur rajasthan

 

रक्त के अभाव में सभी परिवार जन बहुत परेशान थे। नो मोर पेन ग्रुप सवाई माधोपुर के सदस्य पिन्टू सिंह गम्भीरा को पता चला तो उसने अपने साथी नेतराम मीणा पीपलवाडा से संपर्क किया। नो मोर पेन ग्रुप के सक्रिय सदस्य नेतराम मीणा पीपलवाडा बिना देरी किए जयपुर एसडीपी डोनेट करने के लिए एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे। चार घंटे एसएमएस हॉस्पिटल में इंतजार करने के बाद एसडीपी डोनेट की। जिसने अपनी जिंदगी में अब तक सात बार एसडीपी, चार बार बल्ड डोनेशन किया।

 

 

उन्होंने अपनी जिंदगी का 11वीं रक्तदान बी – पॉजिटिव एसडीपी डोनेट किया। पिंटू सिंह गंभीरा, प्रीतम सिंह चौहन, मनराज मांगरोल आदि ने बताया कि जरूरत मंद लोगों के लिए रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और आपका रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है। रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। इस महान कार्य करने के लिए नरेन्द्र के परिजनों व ग्रुप की ओर से नेतराम का आभार व्यक्त किया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !