बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा अपने आठवें स्थापना दिवस के अंतर्गत सेवा दिवस के रूप में मनाया।
इसके तहत बैंक द्वारा सामान्य चिकित्सालय, सवाई माधोपुर में सभी मरीजों को फल वितरित किये गये एवं उनकी कुशलक्षेम पूछी। चिकित्सालय प्रभारी बी.एल.मीना, अन्य चिकित्सालय स्टाफ ने क्षेत्रीय प्रबन्धक आर.सी.बशेर, मुख्य प्रबन्धक डी.सी.राजौरा एवं बैंक कार्मिको को फल वितरण में सहयोग प्रदान किया।

अपरान्ह 3 बजे क्षेत्रीय प्रबन्धक आर.सी.बशेर, मुख्य प्रबन्धक डी.सी.राजौरा एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ द्वारा मर्सी आश्रयगृह, मीना काॅलोनी, सवाई माधोपुर में दिव्यांग निराश्रित, आश्रय एवं गुमशुदा बच्चों को जर्सी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बशेर ने अपनी तरफ से सभी बच्चों को चिप्स पैकेट भी बाटे।
कार्यक्रम के शुभारम्भ पर क्षेत्रीय प्रबन्धक ने स्कूल के कार्य की सराहना की। क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ इकबाल उस्मानी, आर.पी.गुप्ता, एस.एन.नामा, बी.एम.बैरवा, संदीप मीना, श्याम सुन्दर शर्मा, रईस मियां, शाखा आलनपुर एवं शहर सवाई माधोपुर के शाखा प्रबन्धक एस.सी.गुप्ता, मिनाक्षी, माधवी, मानटाउन के सहायक प्रबंधक दीपक गोयल का विशेष सहयोग रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया