Sunday , 8 March 2026
Breaking News

प्रेम मंदिर सिनेमा हॉल में देखी गांधी फिल्म

कला एवं संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर गत रविवार को प्रेम मंदिर सिनेमा हॉल में दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक तथा सोमवार को प्रात: 9 से 12 बजे तक फिल्म गांधी (निदेशक रिचर्ड एटनबरो) हिंदी डबिंग आमजन को निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक विनोद जैन ने बताया कि गांधी फिल्म के निःशुल्क प्रदर्शन के पीछे सरकार का उद्देश्य गांधी दर्शन तथा मानवीय मूल्यों के प्रति आमजन को जाग्रत करना है।

 

Gandhi movie seen in Prem Mandir cinema hall sawai madhopur

 

जिस तरह से महात्मा गांधी की प्रासंगिकता वर्तमान समय में भी बरकरार है, उसी प्रकार यह फिल्म आज के दौर में भी प्रासंगिक है। इस दौरान शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के राजेन्द्र गुर्जर, रामखिलाड़ी मीना, मो. हनीफ, के.एम. कांवरिया, शौभागमल जैन, तुफान सिंह पंवार, रामदयाल चौधरी, आसिब खान, हुकम चन्द मीना, विजय तालचरिया, अब्दुल कलाम, हरिभजन बैरवा, दिनेश गोयल, मोहन मंगल, हरफूल गुर्जर, ललित अग्रवाल, हरिशंकर तिलकर, इन्द्रजीत दुबे, मुरारी लाल मीना आदि दर्शक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !