श्री रणतभंवर गणेश परिवार समस्त भारत द्वारा हर माह आयोजित होने वाली गणेश भजन संध्या 22 फरवरी को विजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर परिसर में करवाने का शिव मंदिर ट्रस्ट को अवसर प्राप्त हुआ है। ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को रात्रि 8.30 से भजन संध्या प्रारंभ होगी।

जिसमें पूरे देश के गणेश परिवार प्रेमी पधारेंगे व राष्ट्रीय स्तर के भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। अग्रवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं व ट्रस्टीयों एवं पदाधिकारियों व सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया