गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में विजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर भगवान गणेश जी का अभिषेक कर नई पोशाक धारण कराई गई। दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया गया।

पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट के साथ ही उपाध्यक्ष भगवान दास चौधरी, मंत्री नाथूलाल शर्मा, ट्रस्टी जगदीश गर्ग, रघुनंदन मथुरिया, ओमप्रकाश कुंडेरा, बनवारी लाल नामा, मोहनलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया