सवाई माधोपुर: रणथंभौर किले में स्थित भगवान त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने का मार्ग एक बार फिर से बन्द हो गया है। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक रणथंभौर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर अनूप के. आर. ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 29 जून को रणथंभौर किले में एवं आस-पास के वन क्षेत्र में बाघ का विचरण बना हुआ है। ऐसे में मानव वन्य जीव संघर्ष की आशंका को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टी से 29 जून से आगामी आदेश तक गणेश मन्दिर जाने वाला मार्ग बन्द रहेगा।
उल्लेखनीय है कि रणथंभौर किले में गणेश मन्दिर मार्ग एवं किले की आस पास पूर्व में भी बाघ के विचरण के कारण कई बार गणेश मन्दिर मार्ग बन्द किया गया। लेकिन पिछले दिनों यहाँ से तीन बाघों की शिफ्टिंग के बाद समस्या के समाधान की अटकलें लग रही थी। लेकिन उसके बाद गणेश मन्दिर मार्ग पर तथा किले में लगातार बाघों की गतिविधियां दिखाई देने के कारण 29 जून से एक बाद फिर गणेश मन्दिर मार्ग बन्द हो गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
