कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन के चलते गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

इसी क्रम में आज त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट रणथंभोर की ओर से जरूरतमंद गरीब एवं कच्ची बस्ती में रह रहे खानाबदोश लोगों को 1000 भोजन के पैकेट वितरित किए गए। गणेश मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय दाधीच ने आज कलेक्ट्री रोड़, मानटाउन क्लब के सामने एवं खैरदा की विभिन्न कच्ची बस्तियों में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए। दाधीच ने कहा कि संकट के इस समय में मंदिर ट्रस्ट से जो भी मदद हो सकेगी हरसंभव की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया