रणथम्भौर त्रिनेत्र गणेश जी मेले के दौरान आयोजित आपका अपना भण्डारा परिवार की ओर से रविवार 16 सितम्बर को भण्डारे के दौरान विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा का रामेश्वर धाम खण्डार जाकर पूरे विधि विधान के साथ त्रिवेणी संगम पर चम्बल नदी में विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर भण्डारा परिवार के हिम्मत सिंह राजावत, राजेन्द्र शर्मा, अनील सिंह राजावत, कमलेश गौतम, राजीव श्रीवास्तव, जी.पी. मीणा, धर्मेन्द्र शुक्ला, संजय सहित अनेक गणेश भक्त उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया