Sunday , 6 September 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी थाना पुलिस की कार्रवाई, अपहृत प्रॉपर्टी डीलर को महज 5 घंटे में किया दस्तयाब 

गंगापुर सिटी थाने पर गत शनिवार को शाम करीब 5 बजे एक प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर उठा ले जाने का मामला आया था। अपहरण पर छोड़ने की एवज में आरोपियों द्वारा 5 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई थी। गंगापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत प्रॉपर्टी डीलर को महज 5 घंटे में दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

 

 

इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया कि कस्बा गंगापुर सिटी से गत शनिवार को शाम करीब 5:00 बजे प्रोपर्टी डीलर आनन्द प्रकाश गुप्ता का अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण कर ले जाने व रविवार को सुबह प्रोपर्टी डीलर को छोड़ने की एवज में 5 लाख रूपये की फिरौती मांगने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुरेश खींची, पुलिस उप अधीक्षक वृत गंगापुर सिटी मुनेश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी गंगापुर सिटी करण सिंह राठौड के नेतृत्व मे गंगापुर सिटी पुलिस द्वारा अपहृत प्रोपर्टी डीलर को महज 5 घंटे में दस्तयाब कर सकुशल परिजनो को सुपुर्द किया है।

 

 

घटना का विवरण:- गत रविवार को अनिल कुमार गुप्ता पुत्र बूचाराम गुप्ता निवासी सिन्धी कॉलोनी गंगापुर सिटी ने रिपोर्ट पेश की थी, कि मेरे भाई आनन्द प्रकाश गुप्ता का दिंनाक 29/01/2022 को सांय 5.00 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण कर लिया है तथा दिनांक 30/01/2022 को सुबह मेरे भाई के मित्र हिम्मत सिंह गुर्जर से फोन पर आनन्द प्रकाश को छोड़ने की एवज में 5 लाख रूपये की फिरौती मांग रहे है। जिस पर थाना गंगापुर सिटी पर मुकदमा दर्ज किया गया।

 

 

Gangapur City Police successfully find out kidnap property dealer in just 5 hours

 

 

इस तरह किया दस्तयाब :- गंगापुर सिटी थाने पर पर फिरौती मांगने वाले व्यक्ति की सूचना मिलते ही सर्किल गंगापुर सिटी के जाप्ते को अलर्ट किया गया। थानाधिकारी गंगापुर सिटी के नेतृत्व में फिरौती मांगने वाले अज्ञात मुलजिमान व अपहृत की दस्तयाबी हेतु योजना बनाकर व अपहृत प्रोपर्टी डीलर आनन्द प्रकाश के दोस्त हिम्मत सिंह गुर्जर (जिसके मोबाईल पर 5 लाख रूपये की फिरौती मांगी जा रही थी) से पूछताछ कर व सायबर एक्सपर्ट अजीत मोगा से सम्पर्क कर अलग – अलग टीमें बनाकर रवाना की गई।

 

 

 

गंगापुर सिटी से निकलने वाले विभिन्न रास्तों जयपुर बाईपास , सवाई माधोपुर रोड़, उदेई कलां चौराहा, डिबस्या तिराहा, हिण्डौन ओबर ब्रिज तिराहा, खानपुर बडौदा तिराहा, दूध की डेयरी तिराहा, ताजपुर रोड़, रेल्वे स्टेशन आदि स्थानों पर नाकाबन्दी करवाई गई। थाना गंगापुर सिटी से अलग-अलग टीमें गठित कर सरगर्मी से तलाश की गई तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। सीमावर्ती जिलों में भी नाकाबन्दी करवाई गई। तभी आनन्द प्रकाश गुप्ता का अपहरण कर फिरौती करने वाले अज्ञात मुलजिमान पुलिस नाकाबंदी व दबिशों के दबाव में आकर अपहृत आनन्द प्रकाश गुप्ता को वजीरपुर से महावीर जी के बीच रोड़ पर छोड़ कर भाग गए।

 

 

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:- पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान करण सिंह राठौड़ पुलिस निरीक्षक, शिवचरण शर्मा उप निरीक्षक, जब्बार शाह सहायक उप निरीक्षक, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक, हेमन्त कुमार हेड कांस्टेबल, जबर सिंह हेड कांस्टेबल, राजमल कांस्टेबल, टीकाराम कांस्टेबल, रिंकू तिवाडी कांस्टेबल, कैलाश चन्द कांस्टेबल, जयवीर सिंह कांस्टेबल, अशोक कांस्टेबल, ब्रहम सिंह कांस्टेबल, विजेन्द्र कांस्टेबल, ऋषिकेश कांस्टेबल, विश्वनाथ प्रताप कांस्टेबल, गजेन्द्र कांस्टेबल, सतीश कांस्टेबल, मनोज कांस्टेबल, नवल किशोर कांस्टेबल, शहरदीन कांस्टेबल, सुरेश चन्द कांस्टेबल, लखमी चन्द कांस्टेबल, राजेश खन्ना हेड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़, विजय सिंह कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ एवं सत्यभान कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !