Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गंगापुर सिटी 8 जनवरी को रहेगा बंद

सवाई माधोपुर: भजनलाल सरकार द्वारा गंगापुर सिटी जिला हटाने से लोगों में काफी नाराजगी है। विधायक रामकेश मीणा ने पहले भी सरकार के फैसले का पुरजोर विरो*ध कर आर पार की लड़ाई का ऐलान किया था। वहीं मीणा ने आगामी रणनीति तय करने के लिए शनिवार को सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई। इसमें सभी ने 8 जनवरी को गंगापुर सिटी बंद रखकर बड़ा आं*दोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

 

 

Gangapur city will remain closed on 8th January

 

 

मंच से बोलते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि भजनलाल सरकार का गंगापुर जिला खत्म करने का फैसला अव्यवहारिक और जनता के साथ अन्याय है। व्यापारियों ने कहा कि जिला बनने के बाद उसका लाभ सभी को मिलने लगा था। शहर में आर्थिक हालात व्यवसाय की दृष्टि से अच्छे होने लगे थे, लेकिन जिला खत्म होते ही व्यापार पर सीधा असर पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए पंच पटेलों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की है।

 

 

 

 

 

महिला जागृति संस्थान की अध्यक्ष कुसुम गुप्ता ने कहा कि जिले को बचाने के लिए समाज और संगठन की महिलाएं पुरजोर तरीके से वि*रोध में अपनी भूमिका निभाएंगी। उपनेता प्रतिपक्ष और विधायक रामकेश मीणा ने मंच से कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि गंगापुर सिटी के अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले जनता को गुमराह कर रहे हैं। व्यापारियों का डरा*कर झूठे आश्वाशन दिए जा रहे हैं।

 

 

 

उन्होंने सभी वर्गों की सहमति से 8 जनवरी को गंगापुर बंद का आह्वान किया है। और बताया कि आगामी 8 जनवरी को व्यापार मंडल के सामने बड़ा ध*रना दिया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। विधायक ने कहा कि पूर्व विधायक ओर भाजपा के स्थानीय नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिला किसी एक पार्टी का नहीं बल्कि आम जनता के लाभ के लिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !