Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अ*वैध गैस रिफिलिंग एवं भंडारण के कारोबार का भंडाफोड़, 48 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

जयपुर: जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रवर्तन–सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” अभियान के तहत अवै*ध गैस रिफिलिंग एवं भंडारण के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण ने तत्काल दो विशेष सतर्कता दलों का गठन कर जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर दबिश दी।

 

gas refilling and storage racket jaipur news

 

कार्रवाइयों के दौरान कुल 48 घरेलू गैस सिलेंडर, 03 रिफिलिंग मशीन, 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 04 रिफिलिंग पाइप एवं 02 नोजल जब्त किए गए है। अवै*ध गतिविधियों मे संलिप्त कुल 02 व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। सतर्कता दल ‘ए’ द्वारा बंध्या मोड़, गोनेर रोड, लुनियावास जयपुर मे कार्रवाई करते हुए मौके से अवै*ध गैस रिफिलिंग के दौरान 37 घरेलू गैस सिलेंडर, 02 इलेक्ट्रिक मोटर, 04 रिफिलिंग पाइप, 01 इलेक्ट्रिक कांटा, 02 नोजल सहित अन्य उपकरण जब्त किए गए तथा इस प्रकरण मे संलिप्त 01 व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 

इसी क्रम मे सतर्कता दल ‘बी’ द्वारा प्लॉट नं. 57, गायत्री नगर, दुर्गापुरा जयपुर में दबिश देकर 11 घरेलू गैस सिलेंडर, 01 इलेक्ट्रिक मोटर मय रिफिलिंग नोजल पाइप एवं 01 इलेक्ट्रिक कांटा जब्त किया गया तथा यहां भी 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य मे भी इसी प्रकार सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !