नई दिल्ली: भारत के 334 अरबपतियों की रिच लिस्ट जारी हुई है। जारी की गई सूची में गौतम अडानी सबसे टॉप पर पहुंच गए हैं। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी हैं। यानी हुरुन रिच लिस्ट में गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं। इसके बाद मुकेश अंबानी और शिव नादर हैं।
पहली बार हुरुन रिचल लिस्ट 2024 में 300 से ज्यादा भारतीय अरबपति शामिल किए गए हैं। यह 13 साल पहले जारी हुई लिस्ट से 6 गुना ज्यादा है। जारी की गई हुरुन रिच लिस्ट 2024 में बड़ी उछाल देखने को मिली है। इस लिस्ट में अब 1,500 से अधिक व्यक्तियों की कुल संपत्ति एक हजार करोड़ या उससे अधिक है। यह सात साल पहले की तुलना में 150% की बढ़ोतरी को दिखाता है। हुरुन इंडिया ने कुल 1 हजार 539 अति-धनवान व्यक्तियों की पहचान की है, जो पिछले साल की तुलना में 220 की उल्लेखनीय बढ़ोतरी को दिखाता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
