Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मिट्टी ढहने से 20 फीट नीचे दबा मजदूर

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज गुरुवार की दोपहर को मिट्टी ढहने से एक मजदूर 20 फीट गहरे गड्ढे में दब गया है। इस दौरान मजदूर वाटर हार्वेस्टिंग के लिए गड्ढा खोदकर पाइप डालने का काम कर रहा था। अचानक मिट्टी ढहने से मजदूर गड्डे में दब गया।

 

Labour soil collapse jaipur 29 Aug 2024

 

सूचना मिलने पर करणी विहार थाना पुलिस और एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। राहत काम में जुटी टीमें जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर मजदूर को निकालने का प्रयास कर रही हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वैशाली नगर आलोक गौतम के अनुसा हा*दसा दोपहर करीब ढाई बजे के रंगोली गार्डन के पास हुआ है। एक अपार्टमेंट के बाहर वाटर हार्वेस्टिंग के लिए लाइन डाली जा रही है।

 

 

 

23 वर्षीय बीरवल निवासी कालवाड़ रोड गड्ढा खोदकर पाइप डालने का काम कर रहा था। करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर पाइप डालते समय अचानक मिट्टी ढहने से वह दब गया। अचानक हुई तेज आवाज सुनकर लोगों ने अनहोनी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर करणी विहार थाना पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस टीम भी मौके पर पहुंची है। टीमों की ओर से जेसीबी बुलाकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर दबे मजदूर को निकालने में टीमें जुटी हुई हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !