Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कपड़ों की जगह दिया नेग, समाज सुधार का दिया संदेश

सवाई माधोपुर: जिले के बामनवास उपखंड क्षेत्र में सामाजिक सुधार का उदाहरण पेश करते हुऐ समाजसेवी कमलेश बिछौछ द्वारा नगर पालिका क्षेत्र बामनवास में बुआ के भात ओडावणी के दौरान कपड़ों की जगह सौ-सौ रुपए देकर भात भरा और समाज में व्याप्त कुरुतियों को मिटाने तथा फिजूलखर्ची रोकने का संदेश दिया। जो क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। वहीं समाजसेवियों द्वारा इस पहल की जमकर सराहना की।

 

Gave neg in place of clothes, gave message of social reform in sawai madhopur

 

 

ग्राम बिछौछ के पंच-पटेलों द्वारा समाज सुधार का निर्णय किए जाने के अनुसार मंगलवार को भात में कपड़ों की जगह सौ-सौ रुपए दिए गए। भात में केवल कपड़े बुआ, फूफा एवं उनके बच्चों को ही दिए गए। बाकी अन्य व्यक्तियों को सौ-सौ रुपए देकर समाज में हो रही फिजूलखर्ची को विराम देने की एक अनूठी मिसाल पेश की गई।

 

 

 

इस दौरान भूतपूर्व सरपंच रामकरण मीणा, सूरजमल पटेल, करणफूल पीटीआई, रामसहाय पटेल, रामकरण पटेल, जगदीश पटेल, प्रभु पटेल, सीताराम पटेल, शिवचरण पटेल, चिरंजी मेंबर, उपसरपंच रामखिलाड़ी मीणा, हरि नेता, अंबालाल पटेल, भूतपूर्व जिला परिषद सदस्य रामलाल मीणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इधर अठाईसा विकास परिषद के सदस्यों ने ग्राम बिछौछ के पंच-पटेलों आभार जताया और उनके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की है तथा साथ ही नियमों की पालना कर समाज में व्याप्त कुरुतियो को मिटाने का आह्वान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !