Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रशिक्षित शिक्षकों के साथ छल कर रही है गहलोत सरकार

बी.एड. एवं शिक्षा शास्त्री तथा डी. एल. एड. संघ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने “विद्या संबल योजना ” में प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों को शामिल करनेे तथा सेवा निवृति के बाद नियुक्ति देने की प्रक्रिया पर पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाने के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा कैबिनेट मंत्री, शिक्षा राज्य मंत्री, मुख्य सचिव और शिक्षा सचिव के नाम उपजिला कलेक्टर रतनलाल योगी को संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा l

 

इस अवसर पर शिक्षाविद रामदयाल वैष्णव ने बताया कि विभिन्न विभागों में शिक्षण कार्यों में शिक्षक-प्रशिक्षकों के रिक्त पद होने के कारण नियमित अध्यापन में होने वाली व्यवधान से विधार्थियों के शैक्षिक स्तर पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को रोकने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा “विद्या संबल योजना” की शुरुआत की गई l इसके पीछे मुख्यमंत्री की मंशा थी कि शिक्षण संस्थानों मे फैकल्टी की कमी को पूरा किया जा सकेगा एवं समय पर पाठ्यक्रम पूरा होगा जिससे राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार होगा और प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों को रोजगार मिल सकेगाl संघ अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि वर्तमान समय मे शिक्षा जगत के प्रशासनिक मुखिया ने एक तुगलकी फरमान जारी कर प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों के आर्थिक हितो पर कुठाराघात किया गया है जिसके कारण प्रशिक्षित शिक्षकों में रोष व्याप्त है l

 

Gehlot government is cheating with trained teachers in rajasthan

 

इस तुगलकी फरमान मे बताया गया है कि केवल सेवानिवृत्त शिक्षकों को ही गैस फैकल्टी के रूप मे प्राथमिकता दी जाएगी, इस प्रकार का अन्याय प्रशिक्षित शिक्षक कतई सहन नहीं करेगा l वर्तमान समय में इस नियमानुसार सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाती है तो विद्यालयों मे खाली पड़े पदों की पूर्ति करना संभव नहीं हैl

 

बी.एड. एवं शिक्षा शास्त्री तथा डी. एल. एड. संघ का सुझाव है कि सेवा निवृति के बाद नियुक्ति देने की प्रक्रिया पर राजस्थान सरकार को पूर्णतया प्रतिबन्ध लगाना चाहिए जिससे राजस्थान के युवा वर्ग को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेगें और प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी जैसी विकराल समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकेगाl इस अवसर पर रामदयाल रैगर, चन्द्रकेश गौड़, आशीष सैन, डॉ. महेन्द्र महावर एवं अजीत जैन आदि उपस्थित थे l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !