बडौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (बडौदा आर.सेटी) के द्वारा आज मंगलवार को ग्राम तलावड़ा में 6 दिवसीय निःशुल्क जनरल ईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बड़ौदा आर सेटी के निदेशक रूपचन्द मीना ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजीविका द्वारा बनाए गये समुह की 35 महिलाओं ने सर्फ और साबुन बनाने का कार्य सीखा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्य का प्रमुख उद्देश्य इसकों अपना रोजगार का जरिया बनाकर अपनी आजीविका चलाना है।

इस कार्यक्रम में राजीविका से जिला प्रबंधक एफआई मनोहर लाल उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि समुह की महिलाएं इसको रोजगार का जरिया बनाकर अच्छी आमदनी कमा सकती है। इस मौके पर संस्थान के निदेशक द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। साथ ही वर्तमान में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगार हेतु ऋण सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया